आदित्यपुर : भाजपा महिला मोर्चा सरायकेला- खरसावां की ओर से विश्व महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को श्रीडूंगरी सामुदायिक भवन आदित्यपुर में जिलाध्यक्ष रितिका मुखी की अध्यक्षता में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे सारथी महतो, समृद्धि राजकुमार, एडवोकेट शेफाली मण्डल और नीतू शर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया l

इस समारोह में महिला मोर्चा जिला प्रभारी निरु सिंह , जिला पदाधिकारीगण, मण्डल अध्यक्ष संग अन्य महिलाएं शामिल थी l सम्मान समारोह पश्चात एक दूसरे को रंग लगा कर एवं लड्डू खिलाकर होली मनाया गया। सुनीता मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन देकर कार्यक्रम का समापन की घोषणा की।









