आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में सोमवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का आदित्यपुर स्थित ऑटो क्लस्टर के पास फूलमाला पहनकर स्वागत किया गया ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सरदार, वीरेंद्र कुमार, शुभम कुमार, गणेश कालिंदी ,विद्यासागर दुबे, प्रमोद पाठक, पंकज सिंह,अमित सिंह, बबलू सिंह सहित काफी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे.


