आदित्यपुर भाजपा आदित्यपुर नगर कमेटी की ओर से सांपडा में रविवार को वनभोज सह कार्यकर्त्ता मिलन समारोह आयोजित की गई । इसमें मुख्य रुप से पूर्व मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक चंपई सोरेन उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कमेटी के निर्देशानुसार कार्यकर्ताओं से संगठित होकर काम करना है। तभी संगठन और पार्टी मजबूत होगी । उन्होंने कहा आगामी विधानसभा चुनाव में दिल्ली की तरह झारखण्ड भी भाजपा की सरकार बनेगी ।

उन्होंने कहा मिलन समारोह से नेता- कार्यकर्त्ताओं के आपसी संबंध मजबूत होते हैं। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने आम कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर भोजन किया। उसके बाद ऑर्केस्ट्रा का लुफ्त उठाया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया प्रभारी चंचल गोस्वामी ने हिंदी- भोजपुरी गीत के बाद होली के गीतों से ऐसा शमां बांधा कि भाजपाइयों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी घंटों मंत्रमुग्ध रहे।

मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि हमारी प्राथमिकता सरकार के बजट पर रहेगी। उसके बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना को लेकर सरकार को घेरा और कहा तीन-तीन महीने बाद महिलाओं को योजना का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा महिलाओं की तरह बुजुर्गों को भी पेंशन की राशि ढाई हजार रुपए प्रतिमाह कर देनी चाहिए। पूर्ण बहुमत की सरकार है उन्हें कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के रूप में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है इसलिए यहां कोई समस्या नहीं है।कार्यक्रम के दौरान भाजपा के नेता और कार्यकर्त्ता अपनी एकजुटता का परिचय दिया।

मौके पर जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, दीपक मंडल, बबलू सोरेन सचिन महतो, जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, संजीव रंजन उर्फ छोटू पासवान, रमेश हांसदा, ललन तिवारी, संजय शर्मा,अमित सिंह, राकेश मिश्रा, रितिका मुखी, सुनीता पासवान, शीला,ममता ममता बेज, देवेश महापात्रा समेत काफी संख्या में नेता व कार्यकर्त्ता मौजूद थे।









