गम्हरिया : मंगलवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक चंपई सोरेन ने सरायकेला जिले के गम्हरिया स्थित टायो कॉलोनी पहुंचे और वस्तु स्थिति का जयजा लिया। उन्होंने प्रभावितों से मुलाकात कर हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। चंपई सोरेन ने कहा कि, वे जल्द ही टाटा कंपनी प्रबंधन से वार्ता करेंगे और फ्लैट में रह रहे लोगों को उनके अधिकार दिलाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि, मजदूरों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ना उनकी पुरानी इतिहास है। उन्होंने पहले भी टाटा प्रबंधन के समक्ष मजदूरों के मुद्दों को मजबूती से उठाया है।
विदित हो कि सोमवार को गम्हरिया स्थित टायो कॉलोनी में जर्जर फ्लैट धराशायी हो गया था। इस मौके पर मुख्य रूप से अंचलाधिकारी कुमार अरविंद बेदिया मौजूद थे।









