जमशेदपुर: सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना ने चैंबर के आगामी चुनाव को नियमानुसार और पारदर्शी कराने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश झा के माध्यम से लिगल नोटिस भेजा है।
नोटिस में कहा गया है कि कम्पनी एक्ट में 2016 के संशोधन के बाद लाॅ सम्मत नहीं है। इसलिए वेन्यू वोटिंग इससे चुनाव कराया जाए । उन्होंने कहा कि मेल आईडी पर OTP आने से वकील चार्टेड एकाउंटेंट जो कि चेंबर में प्रत्याशी होते हैं इनके पास बड़ी संख्या में व्यापारिय के मेल आईडी पासवर्ड रहते हैं वे इसका दुरुयोग करते हैं इसलिए OTP सिर्फ मोबाइल नंबर पर आनी चाहिए। मतदाता सूची में कोई गड़बड़ी नहीं हो और
फर्जी मेल आईडी नहीं बनाई जाए।

उन्होंने नोटिस में कहा है कि वेन्यू वोटिंग करवाई जाए । इससे मतदाता वेन्यू पर उपस्थित रहेंगे, जिससे वोटिंग पारदर्शी एवं नियमानुसार होगा। उन्होंने कहां कि नोटिस के माध्यम से कुल मिलाकर 9 बिंदुओ पर 5 दिनों के अन्दर जबाब मांगा गया है। उन्होंने कहा कि अगर नियमानुसार चुनाव नहीं होंगे तो भविष्य में न्याय संगत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।









