Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Homeखास खबरकांग्रेसी ईचागढ़ विधान सभा में लोक सभा चुनाव की तैयारी में जुटे,...

कांग्रेसी ईचागढ़ विधान सभा में लोक सभा चुनाव की तैयारी में जुटे, पंचायत और बूथ कमेटी स्तर पर बैठक शुरू

सवाददाता, चांडिल ।
कांग्रेसी ईचागढ़ विधान सभा में लोक सभा चुनाव की तैयारी में जुट गए है। लोग सभा चुनाव को लेकर पंचायत स्तर से लेकर बूथ स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर गुरूवार को चांडिल प्रखंड अंतर्गत चांडिल डैम के पास प्रखंड अध्यक्ष बलराम महतो की अध्यक्षता मेे बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत कमेटी से लेकर बूथ कमेटी की गठन और उसे मजबूत करने की रणनीत पर चर्चा किया गया।  साथ ही झारखंड सरकार द्वारा आपकी सरकार.आपकी योजना और सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित करने हेतु कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्कअभियान चलाकर ईचागढ़ विधानसभा की जनता को जागरूक करने और सराकार की जन कल्याणकारी योजना का लाभ पहुंचाने का निर्णय लिया गया। बैठक में चांडिल प्रखंड प्रभारी देबू चटर्जी ने कहा कि आगामी लोकसभा को देखते हुए वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रखंड, पंचायत एवं बुथ लेवल पर संगठन को मजबूत करने पर फोकस किया जा रहा है। वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता होनी सिंह मुंडा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डोर टू डोर कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान चलाकर सरकार की योजनाएं से जनता को अवगत कराने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रखंड, पंचायत और बूथ कमेटी को मजबूत करने को लेकर बैठक और रणनीत पर काम हो रहा है। ताकि आगमी लोकसभा चुनाव में इसबार कांग्रेस के उम्मीदवार भारी मतो से चुनाव में विजय हासिल कर सके।  बैठक में मनमोहन सिंह, राजू चौधरी, भूपेंद्र गिरी, राणा सिंह, लाल सिंह मुंडा, भजन तिवारी सहित काफी कार्यकर्ता शामिल थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments