आदित्यपुर: दिंदली सार्वजनिक टुसू मेला की ओर से मेला कमेटी के अध्यक्ष और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता लालटू महतो के नेतृत्व में शनिवार को आदित्यपुर स्थित फूटबॉल मैदान में भव्य टुसू मेला का आयोजन किया गया।

इसमें दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। साथ ही आसपास के क्षेत्र से काफी संख्या में लोगों ने टुसू मूर्ति को लेकर पहुंचे थे। मूर्ति लाने वाली टीमों ने अपने- अपने मूर्ति के समक्ष पारंपरिक टुसू गीत और नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों के मन मोह लिया। इधर, पूजा कमेटी की ओर से आयोजित झूमर लोकगीत और नृत्य पर दर्शकों ने देर शाम तक झूमते रहे।

झारखंड का महापर्व टुसू पर्व झारखंड की परंपरा और धरोहर : अतिथिगण

आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित टुसू मेला में मंच पर अतिथियों का आना-जाना लगातार लग रहा और अतिथियों ने बारी-बारी से अपने संबोधन में झारखंड का महापर्व टुसू पर्व को झारखंड की परंपरा और धरोहर बताते हुए इसे संयोग कर रखने की अपील की। इसमें मुख्य रूप से। काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप बालमुचू, रामगढ़ के विधायक ममता देवी, जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुमन महतो और समाजसेवी आरके सिंह, गुरुचरण मुखी आतंक मुखी इत्यादि शामिल है। मेला को सफल बनाने में अध्यक्ष लालटू महतो, रीतेन महतो, केदार महतो सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा।









