Monday, April 13, 2026
No menu items!
Homeखास खबरजिला कांग्रेस ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

जिला कांग्रेस ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। इस अवसर पर अपनी भावनाएँ व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि “भगत सिंह जी ने मात्र 23 वर्ष की आयु में अपने प्राणों का बलिदान देकर यह साबित कर दिया कि देशहित सर्वोपरि है। उनका ‘इंक़लाब ज़िंदाबाद’ का नारा आज भी हर भारतवासी के दिलों में गूंजता है। उनके साहस और त्याग से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। आज का दिन हमें यह संकल्प दिलाता है कि हम समाज और राष्ट्र के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करें।”


उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को भगत सिंह जी के विचारों को आत्मसात कर समाज में समानता, भाईचारा और न्याय की स्थापना के लिए काम करना चाहिए।
अध्यक्ष श्री दूबे ने ज़िला कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अपील की कि वे भगत सिंह जी के बताए रास्ते पर चलकर देश और समाज की सेवा करें, क्योंकि यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष जसवंत सिंह जस्सी, राजकिशोर यादव, अवधेश सिंह, अरूण कुमार सिंह, सामंता कुमार, शफीअहमद खान, संजय सिंह आजाद, गुरदीप सिंह, रंजीत सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, जे. एस. पदरी, मो. शब्बीर ऊर्फ लालबाबू, अमित श्रीवास्तव राजकिशोर प्रसाद, सन्नी सिंह, देवेन्द्र सिंह, शाहनवाज खान, ललन प्रसाद यादव, निखिल कुमार सहित कांग्रेसजन शामिल थे।

 

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments