Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Homeइवेंटशहीद सांसद सुनील महतो की मनाई गई पुण्यतिथि

शहीद सांसद सुनील महतो की मनाई गई पुण्यतिथि

संवाददाता गम्हरिया।

आज गम्हारिया वीर शहीद संसद सुनील महतो समाधि स्थल पर केंद्र सचिव सुसेन महतो की अध्यक्षता में झारखंड वीर शहीद सांसद सुनील महतो की समाधि स्थल पर पुष्पगुच्छ देकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया इसमें मुख्य रूप से केन्द्रीय सचिव सुसेन महतो, केन्द्रीय सदस्य चुनका माडीi,एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश हंसदा, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अंगूर महतो,प्रखंड अध्यक्ष राजेश महतो,प्रखंड सचिव बिमल महतो,जिला उपाध्यक्ष बादल महतो, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा महतो, जिला उपाध्यक्ष दिनेश महतो, प्रखंड कोषाध्यक्ष धनंजय महतो, प्रखंड सदस्य जन्मजय महतो, रविन्द्र दास उपेन नायक आदि के साथ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शहीद सांसद सुनील महतो की हत्या की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराया जाए : जयराम महतो

जेबीकेएसएस के प्रमुख जयराम महतो ने सोमवार को गम्हरिया स्थित वीर शहीद सांसद सुनील कुमार महतो के समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की ।इस मौके पर उन्होंने कहा कि शहीद सुनील कुमार महतो की हत्या की खुलासा आज तक नहीं हुई। यह झारखंड के दुभाग है। शहीद सुनील महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा के सांसद थे। आज उनकी पार्टी की सरकार है, इसलिए सरकार से मैं मांग करता हूं कि राज्य सरकार केंद्र सरकार पर दबाव बनाकर केंद्रीय एजेंसी के द्वारा उनकी हत्या की जांच कराई जाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए । इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनकी चुनावी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। लोकसभा और विधानसभा दोनों में अपने उम्मीदवार उतरेंगे और जोरदार उपस्थिति दर्ज करेंगे ।उन्होंने कहा कि झारखंड में झारखंडी लोगों का विकास नहीं हो रहा है बल्कि बाहरी लोग यहां लूट मचाई हुए हैं। उसे रोकना ही होगा जब तक यह नहीं रुकेगा यहां का मूलवासी का विकास नहीं होगा। उनके साथ जेबीकेएसएस के काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments