गम्हरिया : जमशेदपुर के शहीद सांसद सुनील कुमार महतो एवं पूर्व सांसद सुमन महतो की बड़ी बेटी अंकिता महतो का गुरुवार की सुबह करीब साढ़े 5 बजे दिल्ली के मैक्स अस्पताल में मौत हो गया। परिजनों से मिली जानकारी अनुसार उसकी पार्थिव शरीर को शुक्रवार को दिल्ली से जमशेदपुर लाया जाएगा। अंकिता को जौंडिस की बीमारी हुई थी। उल्टी की शिकायत के बाद उसे दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया में मातम पसर गया।
Trending Now









