जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ मनमोहन सिंह का निधन 92 वर्ष की उम्र में हो जाने पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए भारत के लिए अपूर्णिय क्षति बताया है। सम्पूर्ण विश्व में आर्थिक मंदी के दौर में भारत को मजबूत स्थिति में बनाए रखने वाले दूरदर्शी प्रधानमंत्री के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे। उनके कार्यकाल में भारत आर्थिक रूप से बहुत मजबूत हुआ था। उन्होनें फुड सिक्युरिटी बिल, राईट टू एजुकेशन, आरटीआई कानून, मनरेगा के तहत 100 दिन का काम का अधिकार के तहत विश्व में सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला बिल ला कर विश्व भर में भारत का डंका बजाने का कार्य किया। उनका 10 वर्षो का कार्यकाल स्वर्णिम काल के रूप में हम सब याद करेंगे। इस दुख की घड़ी में हम सभी जिला के कांग्रेसजन उनके परिवार के साथ है। इश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें, यही प्रार्थना करते है।
Trending Now









