संवाददाता आदित्यपुर।
होली को लेकर शांति समिति की बैठक गुरुवार को थाना परिसर में थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अश्लील गाने, असामाजिक तत्वों के जमावड़े और नशे में वाहन चलाने पर रोक की मांग की गई। बैठक में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देश में लागू आदर्श आचार संहिता के अनुपालन पर भी चर्चा सदस्यों ने की। कई सदस्यों ने इस्लाम धर्माम्बलबियों के चल रहे पवित्र रमजान माह की भी चर्चा की। बैठक में गली मोहल्लों में ब्राउन शुगर का सेवन और शराब का सेवन पर रोक लगाने की मांग की। होली खेलने के उपरांत नदी में नहाने के दौरान होने वाले हादसों पर भी वक्ताओं ने ध्यान आकृष्ट कराया। चौक चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को दुरूस्त कराने की मांग उठी। नगर निगम में नए बोरिंग के लिए लंबित पड़े आवेदन पर भी सदस्यों ने मांग उठाई. साथ ही नगर निगम के खराब पड़े लाइट को नहीं बदलने की बात रखे। महिलाओं ने गम्हरिया में चल रहे छोटे छोटे शराब की भट्ठियों को बंद कराने की मांग रखी। साथ ही ब्राउन शुगर का प्रयोग गम्हरिया में भी होने की जानकारी बैठक में दी। बैठक में गम्हरिया बाजार में फुटपाथ पर सब्जियों को बेचने वाले लोगों द्वारा कब्जा कर लेने की बात उठी। पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग भी लोगों ने उठाई। आदित्यपुर में होली शांति पूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर आज हुई आदित्यपुर के गणमान्यों की बैठक में उठे ज्वलंत मुद्दे पर नए प्रशासनिक अधिकारियों और थाना प्रभारी ने कहा कि जो चुनौती उन्हें मिली है उससे वे निबटेंगे। बैठक में मुख्य रूप में नगर निगम के पूर्व मेयर विनोद श्रीवास्तव, उप मेयर अमित सिंह, नगर निगम के सहायक प्रशासक शंभू नाथ कुशवाहा, गम्हरिया सीओ कमल किशोर सिंह, थाना प्रभारी नितिन कुमार, नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, पूर्व डीएसपी सरयू पासवान, रविन्द्र नाथ चौबे, हाजी नाजिर हुसैन, डॉ अशोक कुमार, कांग्रेस प्रदेश सचिव सुरेश धारी, कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार, जगदीश नारायण चौबे, लोजपा प्रदेश सचिव मनोज पासवान, विहिप नेता भगवान सिंह, महिला नेत्री रितिका मुखी, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह, डॉ नथुनी सिंह, नील पद्मा विश्वास, राजरानी महतो, सुधीर कुमार, अजय सिंह, ममता बेज,राम चन्द्र पासवान, सुनील श्रीवास्तव, अजय कुमार सिंह, देबू चटर्जी, सन्तोष सिंह, बाबू तांती, गंभीर सिंह, दुर्गा दास, मीरा तिवारी, अनीमा चौरसिया, दिवाकर झा, कृष्ण गोपाल पिंटू, ब्याहुत कलवार समाज के अध्यक्ष कुमार विपिन बिहारी, झरना मन्ना, संगीता प्रधान, सविता साव, ज्ञानवी देवी, ब्रजेश पति तिवारी, समरेंद्र नाथ तिवारी आदि उपस्थित थे।









