Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Homeखास खबरगणतंत्र दिवस समारोह क़ी तैयारी को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक नें...

गणतंत्र दिवस समारोह क़ी तैयारी को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक नें क़ी बैठक

14-15 विभाग के द्वारा कल्याणकारी योजनाओं के थीम पर निकली जाएगी झांकी।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल पर  मंत्री चंपई सोरेन करेंगे झंडोत्तोलन

संवाददाता, सरायकेला।

आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त  रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त  प्रवीण कुमार गागराई, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला  पारुल सिंह, पुलिस उपाधिक्षक सरायकेला  चन्दन कुमार वत्स, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी कार्यपालक पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता एवं अन्य सभी सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में आगामी 26 जनवरी को गणतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर किए जाने वाली तैयारियों पर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया। साथ ही नगर क्षेत्र अंतर्गत मुख्य चौक-चौराहों, विभिन्न मूर्तियों, मुख्य समारोह स्थल तथा समाहरणालय परिसर की साफ सफाई कराने और  कार्यक्रम स्थल पर पेयजल एवं चलन्त शौचालय की व्यवस्था को लेकर सम्बन्धित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिए गए। वही कार्यक्रम में ध्वनि विस्तारक यंत्र, विधुत आपूर्ति, टेंट, कुर्सियां एवं परेड रिहालसल हेतू अन्य तैयारियों को लेकर भी आवश्यक दिशा निदेश दिए गए। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री झारखण्ड सरकार  चंपई सोरेन उपस्थित होंगे। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी कार्यक्रम की तैयारी हेतु सौंपी जा रहे कार्यों को आपसी तालमेल स्थापित करते हुए निश्चित समयावधी में पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे।

 

गणतंत्रता दिवस समारोह को लेकर बिंदुवार चर्चा के साथ दिशा निदेश:

▪️ परेड में दो प्लाटून पुलिस बल, एक होम गॉर्ड, एक CRPF तथा चार विद्यालय के प्लाटूनशामिल होंगे।

▪️ दिनांक 21,22, 23 को भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला मे होगा परेड रिह्लसाल।

▪️ दिनांक 24 जनवरी 2024 को उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक फूल परेड रिह्लसाल का करेंगे निरिक्षण।

▪️सभी अंचल अधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, नगर परिषद, सचिव बाजार समिति को निर्देश दिया गया कि गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर स्थानीय बाजार में मांस मछली बिक्री एवं मदिरा के सेवन नहीं करने हेतु आम जनता को जागरूक करेंगे।

▪️ दिनांक 20 जनवरी तक सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी झांकी विषय का प्रस्ताव उप विकास आयुक्त कार्यालय को उपस्थित कराना सुनिश्चित करें।

▪️ कार्यक्रम में सभी 14-15 विभाग के तरफ से सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के थीम पर आधारित झांकी प्रस्तुत किए जाएंगे।

▪️ जिला आपूर्ति, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, डीआरडीए, समेकित जनजाति (ITDA) , स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, मत्स्य, वन विभाग, समाज कल्याण, छऊ कला केंद्र, परिवहन, जेएसएलपीएस, अग्निशमान एवं अग्रणी बैंक प्रबंधक विभाग से निकले जायेंगे झांकी।

झंडातोलन का समय विभिन्न स्थानों पर निर्धारित :

▪️ उपायुक्त आवास में झंडोत्तोलन- प्रातः 8:15

▪️पुलिस अधीक्षक आवास में झंडातोलन- प्रातः 8:30 बजे

▪️ मुख्य कार्यक्रम स्थल भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में झंडोत्तोलन- प्रातः 9:10

▪️जिला समाहरणालय में झंडोत्तोलन- प्रातः 10:15

▪️ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में झंडोत्तोलन- प्रातः 10: 30

▪️पुलिस लाइन में झंडोत्तोलन प्रातः 11:00

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments