सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगो से मिले उपायुक्त
संवाददाता सरायकेला।
समाहरणालय सरायकेला में सरायकेला खरसावां के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में शुक्रवार को सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं समाजिक समस्याओं के निराकरण हेतू आए लोगो से उपायुक्त रवी शंकर शुक्ला ने उनकी समस्याओं से अवगत हुए। आयोजित सप्ताहिक जनता दरबार मे जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगो से क्रमवार मिलकर उपायुक्त नें उनकी समस्याओं पर संज्ञान ले कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया। वही अन्य समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतू सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को आवेदन हस्तांतरित कर सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए जिला मुख्यालय को सूचित करने के निर्देश दिए गए।
आज आयोजित सप्ताहिक जनता दरबार मे मुख्य रुप से भूमि संबंधित मामलों, सुरक्षा के दृष्टिकोण से HATIL बिल्डिंग आदित्यपुर के पास स्ट्रीट लाइट स्थापित करने, भूमिहीन दिव्यांग लाभुक को अबुआ आवास योजना के लाभ हेतु भूमि उपलब्ध कराने, मदरसा भवन निर्माण हेतु दान में मिले भूमि के रजिस्ट्री कराने, अनुकंपा आधारित मामले, आय प्रमाण पत्र में सुधार (नीमडीह अंचल), सरायकेला प्रखंड के मोहितपुर पंचायत में विद्युत सेवाएं बहाल करने, जबरन भूमि कब्जा कर बेदखल करने, दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए।









