लाभुकों के आवागमन एवं सुविधा को लेकर पदाधिकारी को दिया आवश्यक दिशा निर्देश
संवाददाता, सरायकेला।
राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सरायकेला खरसावां जिले के लाभुकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को लेकर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के द्वारा आज संबंधित पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा क्रमवार योजनाओं के तहत लाभुकों के चयन सभी प्रखंडों से लाभुकों की आवागमन को लेकर बिंदुवार चर्चा करते हुए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने लाभुकों के आवागमन हेतु वाहनों की उपलब्धता, प्रत्येक वाहनों में मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति तथा लाभुकों के सहूलियत के मद्देनजर सभी बसों में फर्स्ट-एड-किट,नास्ता -पानी आदी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर निर्धारित समयावधी में लाभुकों को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने तथा सुरक्षित वापस घर तक छोड़ने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निदेश दिए। बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गगराई, ITDA निदेशक संदीप कुमार दोराइबूरु ,अपर उपायुक्त सुबोध कुमार , SDO सरायकेला पारुल सिंह , SDO चांडिल, DTO, DSO, DEO, सिविल सर्जन समेत अन्य सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी शामिल थे।
।









