Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Homeइवेंटउप विकास आयुक्त ने अवैध खनन एवं परिचालन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई...

उप विकास आयुक्त ने अवैध खनन एवं परिचालन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

उप विकास आयुक्त के अध्यक्षता मे जिला माइनिंग टास्क फाॅर्स की बैठक सम्पन्न

संवाददाता सरायकेला ।

उप विकास आयुक्त  प्रभात कुमार बरतियार के अध्यक्षता में जिला स्तरीय माइनिंग टास्क फाॅर्स से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। विडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त नें पूर्व के बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों का समीक्षा कर अवैध खनन तथा परिचालन के विरुद्ध कार्य योजना निर्धारित कर करवाई करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त नें बालू , कोयला एवं पत्थर आदी के अवैध खनन एवं परिचालन मे संलिप्त लोगो पर नियम संगठन सुसंगत धाराओं के तहत करवाई सुनिश्चित करने के निदेश दिए। बताते चले कि जिला खनन पदाधिकारी श्री ज्योति शंकर सतपति ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत माह जनवरी मे कुल 10 छापेमारी के क्रम मे एक वाहन जप्त किया गया है साथ हीं दो लोगो पर FIR तथा तीन खनन पट्टा के प्रसाखिए मापी मे अनियमितता के आलोक मे 12,41,916 रु डिमांट किया गया जिसमे राशि का भुगतान कर दिया गया है ।

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त नें सभी अंचलधिकारी एवं थाना प्रभारी को आपसी समन्वय स्थापित कर विभिन्न क्षेतत्रो मे औचक निरीक्षण कर अवैध खनन के विरुद्ध नियम संगत करवाई करने तथा नियमित रुप से संभावित क्षेत्र के मुख्य चौक चौराहो पर बाड़े वाहनों की जाँच करने के निर्देश दिए।
बैठक मे मुख्य रुप से अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकारी चाण्डील, सभी अंचलधिकारी, सभी थाना प्रभारी एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments