जमशेदपुर : सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के बी कॉम सेकेण्ड सेमेस्टर के छात्र दीपांकर सांतरा ने 9वीं नेताजी सुभाष स्टेट गेम्स में सफलतापूर्वक हिस्सा लिया। बंगाल ओलंपिक एसोशिएशन और पश्चिम बंगाल सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ यूथ सर्विस एण्ड स्पोर्टस के संयुक्त तत्वावधान में 7 अपैल से 10 अप्रैल तक पश्चिम बंगाल के मालदा में आयोजन किया गया था।

गोलमुरी गाड़ाबासा निवासी छात्र दीपांकर सांतरा ने बताया कि वे वर्ष 2019 से पश्चिम बंगाल बोलपुर साई सेंटर के स्पोर्टस् ट्रेनिंग सेंटर से जुड़े हुए हैं। इनके कोच हरेंद्र सिंह को द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है जो झारखंड आर्चरी एसोसिएशन के प्रमुख भी हैं। विदित हो कि दीपांकर इस वर्ष इंडियन यूनिवर्सिटी गेम्स में सोना देवी विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं। इसके बाद उनका लक्ष्य नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में खेलना है। ये आर्चरी के माध्यम से देश दुनिया में झारखंड का नाम रौशन करना चाहते है।









