Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Homeखास खबरसोना देवी विश्वविद्यालय के डिप्लोमा के छात्रों ने इलेक्ट्रोटेक्स 2025 में द्वितीय...

सोना देवी विश्वविद्यालय के डिप्लोमा के छात्रों ने इलेक्ट्रोटेक्स 2025 में द्वितीय स्थान हासिल किया

घाटशिला:सोना देवी विश्वविद्यालय के डिप्लोमा सेकेण्ड सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी गालुडीह द्वारा आयोजित इलेक्ट्रोटेक्स 2025 तकनीकी मॉडल प्रदर्शनी में द्वितीय स्थान हासिल किया. सॉल्यूशन्स वारियर्स नाम से सोना देवी विश्वविद्यालय की टीम ने फायर फाइटिंग रोबोट बनाया था जिसकी सराहना एक्सपर्ट ने की. टाटा मोटर्स से विशेषज्ञ के तौर पर आये अनुराग सक्सेना, चीफ ऑफ इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस ने बनायी गयी कमेटी के साथ मॉडल का निरीक्षण करने के पश्चात विजेता घोषित किया. इस मॉडल प्रदर्शनी में झारखंड के विभिन्न विश्वविद्यालय और कॉलेजों से लगभग 40 मॉडल प्रस्तुत किये गये. सोना देवी विश्वविद्यालय का प्रतिनिधत्व करने वाली इस टीम में डिप्लोमा के अमन दास, गौतम महाली तथा शुभोदीप रॉय के साथ गौतम दास ने कड़ी मेहनत कर इस मॉडल को अपने साथियों के साथ तैयार किया और अपनी रचनात्मकता तथा कल्पनाशक्ति का परिचय दिया. एसडीयू स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी की विभागाध्यक्ष पूजा तिवारी ने बताया कि सभी विद्यार्थियों ने एक टीम के रूप में अच्छा काम किया. इनका कोऑर्डिनेशन बेहतर है.
इलेक्ट्रोटेक्स 2025 तकनीकी मॉडल प्रदर्शनी में सोना देवी विश्वविद्यालय के बीटेक सेकेण्ड सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने भी अपना मॉडल प्रस्तुत किया.
सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ गुलाब सिंह आजाद ने विजेता टीम को प्रोत्साहित करते हुए इन्हें शुभकामनाएं दी तथा कहा कि यदि हमारे छात्र इसी तरह शिक्षा ग्रहण करने तथा प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करेंगे तब विश्वविद्यालय प्रबंधन की तरफ से इन्हें अन्य मॉडल बनाने के लिए भी आवश्यक सहायता प्रदान किया जाएगा.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments