संवाददाता,जमशेदपुर। समाजसेवी सह व्यवसायी हुतकु निवासी डोमन टुडू आजसू केंद्रीय कमेटी के महासचिव मनोनीत किए गए हैं। आजसू केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने बुधवार को रांची में इसकी घोषणा की। इस संबंध में डोमन टुडू ने कहा कि केंद्रीय अध्यक्ष माननीय सुदेश महतो ने जिस भरोसा और विश्वास के साथ जो जिम्मेदारी दी है। उसे बखूबी निभाने का काम करेंगे ताकि पूरे झारखंड में आजसू का संगठन मजबूत हो।
advertisement

उन्होंने कहा कि संपूर्ण झारखंडवासी युवा तुर्क नेता सुदेश महतो के नेतृत्व में विश्वास कर रहे हैं। इसलिए आने वाला समय में झारखंड का मुख्यमंत्री आजसू के सुप्रीमो सुप्रीमो सुदेश महतो बनेंगे। तभी झारखंड के शहीदों का अधूरा सपना पूरा होगा।साथ झारखांड का सर्वगीन विकास होगा। उन्होंने कहा कि सुदेश महतो केंद्रीय कमेटी में झारखंड के जुझाड़ू और संघर्षशील युवाओं को शामिल करने काम किया है। इसलिए यह कमेटी पार्टी के लिए मील का पत्थर साबित होगा।








