जमशेदपुर : डॉक्टर अंबेडकर एससी/ एसटी/ ओबीसी/ माइनॉरिटी वेलफेयर समिति ,जमशेदपुर बैनर तले विभिन्न सामाजिक संगठनों के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति बीआर गंवई पर उनके न्यायालय में अधिवक्ता राकेश किशोर द्वारा जूते फेंकने की घटना के विरोध में शनिवार को साकची स्थित आम बागान से विरोध मार्च निकाला।साथ ही महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर सरकार से राकेश किशोर पर देशद्रोह का मुकदमा दायर कर उन्हें अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की।


आक्रोशित लोगों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष मन्नू स्मृति और राकेश किशोर का पुतला जलाया
विरोध रैली आम बागान से शुरू होकर साकची गोलचक्कर होते हुए बसंत टॉकीज गोलचक्कर तक गई। वहां से फिर साकची गोल चक्कर होते हुए अंबेडकर चौक पहुंची। जहां कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित किया। इसके बाद वहां से रैली डीसी कार्यालय के समक्ष पहुंची और सभा में परिवर्तन हो गई। जहां कई वक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति बीआर गंवई पर उनके न्यायालय में अधिवक्ता राकेश किशोर द्वारा जूते फेंकने की घटना की घोर निंदा की। साथ ही उसके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की। इसके अलावा आक्रोशित लोगों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष मन्नू स्मृति और राकेश किशोर का पुतला जलाकर विरोध जताया।
इसमें मुख्य रूप से रविंद्र प्रसाद, शारदा देवी, लक्ष्मण प्रसाद, विजय कुमार यादव,सुरेश प्रसाद, गणेशा राम, शारदा देवी, डॉ मनोज हुमने, प्रज्ञा हुमने बौद्ध,जितेंद्र यादव, मनोज गुप्ता, सुमन कंडोलिया,अभिषेक मुखी, सूरज मुखी, राम पलक चौधरी, अमलेश रजक, भागवत पासवान, हरि बालक, सरयू रविदास, कुलविंदर सिंह, एलबी शास्त्री, अनिल कुमार ठाकुर, सुबोध रविदास, राजकुमार यादव, सुशील प्रसाद, राजकुमार दास, अजय लोहार, अमित राम, रविंद्र राय, जोगेंद्र प्रसाद, उपेंद्र बांद्रा,अजय रजक, भोला प्रसाद, उपेंद्र रजक, छोटेलाल रजक, आर सी प्रसाद, अभिषेक मुखी सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।
महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपाकर राकेश किशोर पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी करने की मांग

सामाजिक संस्था डॉक्टर अंबेडकर एससी/एसटी,/ओबीसी/माइनॉरिटी वेलफेयर समिति , जमशेदपुर की ओर से महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपाकर राकेश किशोर पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी करने की मांग की गई है। इसके अलावा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि इस कुकृत्य को अंजाम देने वाले सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट राकेश किशोर का लाईसेंस रद्द कर हमेशा के लिए इस पेशे से वंचित कर दिया जाए। फिलहाल बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने उन्हें निलंबित कर दिया है। दूसरी ओर तथाकथित एक अन्य सनातनी अजीत भारती को मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हमारी मांग यह है कि सरकार, राकेश किशोर पर भी देशद्रोह का मुकदमा दायर कर उन्हें अविलंब गिरफ्तार करें।सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति बीआर गंवई पर उनके न्यायालय में अधिवक्ता राकेश किशोर के द्वारा जूता फेंकने की घटना से देश के संविधान और जनतंत्र प्रेमी जनता आक्रोशित है। श्री गंवाई के खिलाफ यह कुकृत्य संविधान और जनतंत्र पर हमला ही नहीं बल्कि तमाम संविधान और जनतंत्र पर आस्था रखने वाले लोगों के ऊपर हमला है। हमारी सामाजिक संस्था डॉक्टर अंबेडकर एससी/एसटी,/ओबीसी/माइनॉरिटी वेलफेयर समिति , जमशेदपुर के जनतांत्रिक और संविधान प्रेमी लोग आपसे आग्रह करते हैं कि सरकार, राकेश किशोर पर भी देशद्रोह का मुकदमा दायर कर उन्हें अविलंब गिरफ्तार करें।

इसमें अवसर पर मुख्य रूप से रविंद्र प्रसाद, शारदा देवी, सुग्रीव मुखी, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, विजय कुमार यादव,सुरेश प्रसाद, गणेशा राम, शारदा देवी, डॉ मनोज हुमने, प्रज्ञा हुमने बौद्ध,जितेंद्र यादव, मनोज गुप्ता, सुमन कंडोलिया,अभिषेक मुखी, सूरज मुखी, राम पलक चौधरी, अमलेश रजक, भागवत पासवान, हरि बालक, सरयू रविदास, कुलविंदर सिंह, एलबी शास्त्री, अनिल कुमार ठाकुर, सुबोध रविदास, राजकुमार यादव, सुशील प्रसाद, राजकुमार दास, अजय लोहार, अमित राम, रविंद्र राय, जोगेंद्र प्रसाद, उपेंद्र बांद्रा,अजय रजक, भोला प्रसाद, उपेंद्र रजक, छोटेलाल रजक, आर सी प्रसाद, अभिषेक मुखी सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।









