Monday, April 13, 2026
No menu items!
Homeखास खबरजिले के विभिन्न पंचायतों में चला नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक...

जिले के विभिन्न पंचायतों में चला नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक के माध्यम कलाकारों नें लोगो को मादक पदार्थो के विरुद्ध किया जागरूक

संवाददाता सरायकेला।

जिला दंडाधिकारी का उपायुक्त  रविशंकर शुक्ला के निर्देशानुसार जिले में 19 जून से 26 जून 2024 तक मादक पदार्थों के विरुद्ध विभिन्न माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को जिला जनसंपर्क कार्यालय सरायकेला खरसावां के द्वारा जिले के सभी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में नुक्कड़-नाटक, गीत-संगीत के माध्यम से लोगों को मादक पदार्थों के सेवन के दुष्प्रभाव, मादक पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य एवं परिवार पर पड़ने वाली प्रभाव, मादक पदार्थों की बिक्री तथा परिचालन में संयुक्त लोगों पर कानूनी कार्रवाई के प्रावधान आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी साझा कर जागरूक किया गया।

निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग को कम करने तथा व्यापार में संलिप्त तस्करों तथा उपयोगकर्ताओं के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जानकारी साझा कर लोगो को जागरूक करना अभियान का मुख्य उद्देश्य

निषिद्ध मादक पदार्थों का दुरुपयोग को कम करने, इसके व्यपार मे संलिप्त तस्करों तथा उपयोकर्ताओं के विरुद्ध सख़्त कानूनी कारवाई के साथ-साथ समाज को, विशेषकर किशोर तथा युवा वर्ग को इसके दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित राज्यव्यापी जागरूकता कार्यक्रम जिले में भी संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न पंचायतों में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के प्रभावी परिणाम के लिए मादक पदार्थों के खिलाफ सभी विभागों एवं एजेन्सियों को आपसी समन्वय बनाकर जागरूकता अभियान संचालित की जा रही है। साथ ही जिला, प्रखंड तथा पंचायत स्तर पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगो को जागरूक किया जा रहा है।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments