Monday, April 13, 2026
No menu items!
Homeखास खबरनमो फैन्स क्लब की प्रयास से कैंसर पीड़ित को मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी...

नमो फैन्स क्लब की प्रयास से कैंसर पीड़ित को मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय ,सरायकेला से कैंसर पीड़ित मिला 6 लाख की सहायता राशि

आदित्यपुर : आर आई टी स्थित वार्ड संख्या 30 निवासी ब्रजेश सहाय जो कि पिछले कुछ महीनों से बोर्न मेरो कैंसर जैसे असाध्य रोग से पीड़ित थे। अपनी बीमारी की आरंभिक जांच में ही अपनी लाखों जमा पूंजी गवां चुके थे। जानकारी मिलने पर उन्होंने नमो फैन्स क्लब के संरक्षक सतीश शर्मा से भेंट कर अपनी समस्या बताई और कहा कि डॉक्टर ने उन्हें बोन मैरो ट्रांसप्लांट हेतु सलाह दी है आप मेरी सहायता करे। नमो फैन्स क्लब के संरक्षक सतीश शर्मा ने इनके उपचार हेतु कई डॉक्टरों के सलाह के पश्चात दिल्ली एम्स में इलाज हेतु भेजा। जहां चतरा सांसद काली चरण सिंह के प्रयास से जल्द ही इलाज शुरू हो गया। एम्स प्रबंधक ने बोन मैरो ट्रांसप्लांट हेतु 6 लाख की प्राक्कलित राशि बताई। भाजपा नेता सतीश शर्मा ने ब्रजेश सहाय के इलाज हेतु जिले के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी से उक्त राशि मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना से प्राक्कलित राशि 6 लाख आवंटित करने का आग्रह किया।

आज जिले के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा कैंसर पीड़ित ब्रजेश सहाय के बोन मैरो ट्रांसप्लांट हेतु 6 लाख की अनुदान राशि स्वीकृत प्रदान की गई। आज सतीश शर्मा ने पीड़ित ब्रजेश सहाय को अपने कार्यालय में बुलाकर 6 लाख का स्वीकृति पत्र सौंपा।
अब जल्द ही सतीश शर्मा के प्रयास और सरकारी सहायता की मदद से दिल्ली के एम्स अस्पताल में ब्रजेश सहाय का बोन मैरो ट्रांसप्लांट होगा। नमो फैन्स क्लब ने ब्रजेश सहाय के इलाज उपरांत जल्द स्वस्थ होने की कामना करता है।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments