Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Homeखास खबरउत्पाद विभाग की टीम ने गम्हरिया में छापामारी कर 1138 बोतल अंग्रेजी...

उत्पाद विभाग की टीम ने गम्हरिया में छापामारी कर 1138 बोतल अंग्रेजी शराब की जब्त

गम्हरिया : सरायकेला- खरसावां के उपायुक्त के निर्देशानुसार उत्पाद विभाग की टीम ने उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को गम्हरिया थाना अंतर्गत कमालपुर गांव में छापामारी कर 1138 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की। इसमें ( MC Dowels No-01, Royal Stag Whisky, Magic XXX Rum, Royal Gold Cup Empyreal Gold, Kings Gold) जिसमें कुल 1138 बोतल जिसकी कुल मात्रा-606.09 लीटर शामिल है। हालांकि पूरे मामले का खुलासा शुक्रवार को किया गया। उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि यह शराब गोवा का है। झारखंड में इसकी बिक्री पर प्रतिबंध है। गम्हरिया से पूरे झारखंड में इसकी सप्लाई की जा रही थी। इधर, विभाग के पहुंचते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

टीम की भनक लगते ही संचालक गौतम कैवर्तो, गोविंद कैवर्तो  और प्रह्लाद कैवर्तो फरार हो गया। मिट्टी के घर में गोदाम बनाकर शराब को रखा गया था। विभाग ने संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार लंबे समय से कमलपुर गांव में अवैध शराब कारोबार का खेल चल रहा था। चुनाव से पूर्व भी गम्हरिया पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब जब्त किया था। उस समय कोई संचालक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए थे।

छापामार दल ये थे शामिल :

ओम प्रकाश, अवर निरीक्षक उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर, रामदेव पासवान, अवर निरीक्षक उत्पाद पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर, अखिलेश कुमार, अवर निरीक्षक उत्पाद सरायकेला , सौदागर पंडित, सहायक अवर निरीक्षक पुलिस और गृह रक्षा बल ।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments