कांड्रा: शनिवार को कांड्रा थाना अंतर्गत के कांड्रा चौका मुख्य मार्ग स्थित सड़क के बगल में स्थित चार दुकानों में आग लग गई। इसमें दो दुकान जल कर राख हो गई. जबकि दो दुकानों में मामूली क्षति हुई है। घटना करीब रात के एक बजे की बताई जा रही है । मोची दुकान के मालिक मोती लाल रोही दास और दोसा दुकान के मालिक कृष्णा प्रमाणिक ने बताया कि प्रत्येक दिन के भांति दुकान को बंद करके अपने घर चले गए थे, दुकान में आग कैसे लगी पता नही चल पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांड्रा थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान दुकानों से उठती आग की लपटे देखी। इसके बाद पुलिस ने फॉरेन दमकल कर्मी को सूचना दी। दमकल कर्मी के 1 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
Trending Now
कांड्रा में चार दुकानों में लगी आग, दमकल कर्मी के एक घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर पाया गया काबू
RELATED ARTICLES


