Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Homeखास खबरजमशेदपुर में एमजीएम अस्पताल (डिमना परिसर) के नवनिर्मित भवन में ऑपरेशन थिएटर...

जमशेदपुर में एमजीएम अस्पताल (डिमना परिसर) के नवनिर्मित भवन में ऑपरेशन थिएटर (ओटी) का विधिवत शुभारंभ

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के एमजीएम अस्पताल (डिमना परिसर) के नवनिर्मित भवन में ऑपरेशन थिएटर (ओटी) का विधिवत शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने नवनिर्मित अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग को पूरी तरह से पुराने भवन से शिफ्ट करने की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अब स्त्री एवं प्रसूति रोग से जुड़े सभी नए मरीज नवनिर्मित अस्पताल में ही भर्ती होंगे. आज नए ओटी में दो सफल ऑपरेशन सम्पन्न हुए, जिनमें एक सामान्य प्रसव और एक सिजेरियन डिलीवरी शामिल है.नवनिर्मित एमजीएम अस्पताल अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस है. यहां नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू), बाल गहन चिकित्सा इकाई (पीआईसीयू), पेडियाट्रिक वार्ड तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी सभी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं. अस्पताल के अधीक्षक, उपाधीक्षक और प्राचार्य सहित चिकित्सा पदाधिकारी शिफ्टिंग प्रक्रिया में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं ताकि सेवाएं सुचारू रूप से चल सकें. जिला प्रशासन इस पहल के माध्यम से जिलेवासियों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है.उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि नवनिर्मित अस्पताल के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे स्त्री एवं प्रसूति रोग से संबंधित चिकित्सा सेवाओं के लिए अब नवनिर्मित एमजीएम अस्पताल का ही चयन करें. जिला प्रशासन अस्पताल प्रबंधन के साथ मिलकर सेवाओं के निरंतर सुधार और मरीजों की सुविधा के लिए कार्यरत है.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments