Monday, April 13, 2026
No menu items!
Homeक्राईमपूर्व मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब भवन, सरायकेला का किया उद्घाटन

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब भवन, सरायकेला का किया उद्घाटन

सरायकेला

पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चंपई सोरेन ने शनिवार को सरायकेला प्रखंड परिसर स्थित प्रेस क्लब भवन, सरायकेला का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया. इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, विधायक प्रतिनिधि सनद कुमार आचार्य, 20 सूत्री के अध्यक्ष छाया कांत गोराई, आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश धारी , जनकल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओमप्रकाश, एशिया के महासचिव दशरथ उपाध्याय, समाजसेवी मनोज सिंह, पूर्व  मुख्यमंत्री के सुपुत्र बबलू सोरेन, वरिष्ठ पत्रकार कवि कुमार और उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरतियार उपस्थित थे . इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री ने जिले के पत्रकारों को प्रेस क्लब के नए भवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लंबे समय से जिले के पत्रकार एक भवन की मांग कर रहे थे. थोड़ी विलंब जरूर हुई मगर आज एक सुसज्जित भवन जिले के पत्रकारों के लिए उपलब्ध कराया गया है. भविष्य में इसे और भी आधुनिक और हाईटेक बनाया जाएगा. यहां से बैठकर वे अपने क्रियाकलापों का संचालन कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें कहीं भटकना नहीं होगा. उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का प्रोफेशन बेहद ही चुनौतियों भरा होता है. छोटी- छोटी समस्याओं को अपनी लेखनी के माध्यम से बाहर लाने में उनकी बड़ी भूमिका होती है. हम लोगों के दिल की बातों को समझ कर उसे लिखना आसान नहीं होता है. मगर पत्रकार अपनी लेखनी से उसे सहज और सुगम तरीके से लिखते हैं. कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी वह अपना काम निरंतर करते रहते हैं. यह भवन जिले के पत्रकारों का एक गौरव होगा.इस मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया और कहा कि चार वर्षों के अथक प्रयास से आज जिले के पत्रकारों को पूर्व मुख्यमंत्री की पहल पर भवन का सौगात मिला है. उन्होंने कहा कि यह भवन सभी पत्रकारों के लिए है. प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां से जुड़े पत्रकारों ने इसके लिए लंबी लड़ाई लड़ी है. आज उन्हीं के संघर्षों की वजह से यह भवन मिला है इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं.

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब परिसर में अपने माता- पिता की याद में दो फलदार पौधे भी लगाए.

मौके पर क्लब के  रमजान अंसारी, वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद दिलदार, पिनाकी रंजन, सचिंद्र दास, मनोज सिंह, संतोष कुमार, संजय मिश्रा, अरुण माझी, सुनील गुप्ता, लाल बहादुर शास्त्री, बृजेश सिंह, शशांक शेखर, सुमंगल कुंडू, गणेश सरकार, विपिन वार्ष्णेय, के दुर्गा राव, मधुसूदन सिंह, बलराम पांडा, सुमित सिंह, परमेश्वर गोराई, उमाकांत कर, अजय महतो, लखिन्द्र नायक, रविकांत गोप, दीपक महतो, दशरथ प्रधान, खगेन चंद्र महतो, शंभुइ सेन, परमेश्वर साव, परमेश्वर गोराई, रवि सेन, अंकित शुभम, शंभु कंसारी, नीलेश पांडेय, पारस होता, कल्याण पत्रा, वेंकटेश गोंधर आदि उपस्थित थे।

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अपने प्रतिनिधि सनद आचार्य के सरायकेला स्थित आवास पर पहुंचे। जहां उनके परिजनों से मिले और उनके हाल-चाल पूछे। इस अवसर पर सनत आचार्य के पुत्री ने मुख्यमंत्री को खीर खिलाई।

 

 

 

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments