Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Homeखास खबरईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने हजारों की...

ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं की जुलूस लेकर पहुंचे गोपाल मैदान में 

जमशेदपुर : ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह रविवार की दोपहर पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में जुलूस लेकर गोपाल मैदान में पहुंच गए हैं. वे बारिश में भींगते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे.

ढोल-ताशा के साथ पहुंचे पूर्व विधायक

ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह रविवार की दोपहर पीएम मोदी के कार्यक्रम में शरीक होने के लिए ढोल और ताशे के साथ पहुंचे. उनके साथ गोपाल मैदान के लिए निकला जुलूस आदित्यपुर से ही पैदल रवाना हुआ.

जुलूस में शामिल कार्यकर्ता थे उत्साहित

आदित्यपुर से जुलूस की शक्ल में गोपाल मैदान पहुंचने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था.

झारखंड में भाजपा सरकार बनाने जा रही है- अरविंद सिंह

ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने बातचीत में कहा कि जमशेदपुर में पीएम मोदी का आना एक बड़ी सफलता है. चुनाव का समय है. झारखंड में परिवर्तन की लहर चल रही है. इस बार भाजपा झारखंड में सरकार बनाने जा रही है.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments