Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Homeइवेंटकिफायती आवास योजना के लाभुकों को आवासीय ऋण उपलब्ध कराने के लिए...

किफायती आवास योजना के लाभुकों को आवासीय ऋण उपलब्ध कराने के लिए आवास मेला का आयोजन

आदित्यपुर : अटल पार्क आदित्यपुर में काशीडीह किफायती आवास योजना के लाभुकों को आवासीय ऋण उपलब्ध कराने हेतू आवास मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से  रवि प्रकाश, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम आदित्यपुर, नगरीय प्रशासन निदेशालय से  मुकेश कुमार झा, आईईसी विशेषज्ञ, जुडको लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर धनंजय कुमार और मीडिया प्रभारी देवाशीष प्रधान उपस्थित थे। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त ने योजना की प्रगति एवं लाभ के बारे में सभी लाभुकों को विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने मेला में उपस्थित सभी बैंको के प्रतिनिधियों को आवासीय ऋण उपलब्ध कराने की अपील की। वही मुकेश कुमार झा ने लाभुकों से एक-एक कर बातचीत किया और उनके समस्याओं का समाधान किया।

आईडीबीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, एक्सीस बैंक, युको बैंक, कैनरा बैंक, बैक ऑफ इण्डिया, इंडियन बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक का स्टाॅल लगने से लाभुकों को भी आवासीय ऋणसंबंधी जानकारी प्राप्त करने एवं आवेदन जमा करने में काफी सहुलियत हुई। बैंको के द्वारा भी उक्त योजना में सकारात्मक रूप से भागीदारी की गई।

 

अपर नगर आयुक्त ने बताया  कि प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए ब्लाॅक 16, 18, 20 एवं 22 में यदि कोई चयनित लाभुक शिफ्ट होना चाहते हो तो बकाया राशि एक मुश्त जमा कर शिफ्ट हो सकते है। साथ ही यदि कोई लाभुक छुट गए हो जो आवास का लाभ लेना चाहते है तो वे नगर निगम कार्यालय में नये आवेदन जमा कर सकते है। प्राथमिकता के आधार पर तैयार ब्लाॅक का विद्युतिकरण करते हुए दिसम्बर 2024 तक लाभुकों का गृह प्रवेश करा दिया जाएगा।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments