Monday, April 13, 2026
No menu items!
Homeखास खबरआदित्यपुर जयप्रकाश उद्यान में प्रवीण सेवा संस्थान का सेवा शिविर में सैकङो...

आदित्यपुर जयप्रकाश उद्यान में प्रवीण सेवा संस्थान का सेवा शिविर में सैकङो व्रतधारियों और श्रद्धालियों ने चाय-काॅफी,पानी और बिस्कुट का उठाया लुफ्त

आदित्यपुर : प्रवीण सेवा संस्थान की ओर से छठ महापर्व के अवसर पर आदित्यपुर स्थित जयप्रकाश उद्यान में सोमवार को छठ व्रततियों और श्रद्धालुओं के लिए  सहायता सेवा शिविर लगाया गया। इसमें सैकङो व्रतधारियों और श्रद्धालियों ने चाय-काॅफी,पानी और बिस्कुट का लुफ्त उठाया। इस अवसर पर संस्थान के संरक्षक सह ईचागढ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी प्रवीण सेवा संस्थान की ओर से सेवा शिविर आयोजित कर व्रतधारियों एवं श्रद्धालुओं के बीच चाय- कॉफी, बिस्कुट और पानी वितरण किया गया। साथ ही डॉक्टर की टीम के साथ प्राथमिक उपचार की व्यवस्था के अलावा आपात स्थिति से निपटने के लिए तैराक के साथ ( वाटर रिंग) उपकरण और रस्सी की भी व्यवस्था थी।

उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह भी छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर में चाय-काॅफी,पानी और बिस्कुट निःशुल्क उपलब्ध रहेगा।

शिविर में  मुख्य रूप से आदित्यपुर नगर निगम के पदाधिकारी पारुल सिंह, सेवानिवृत्ति पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार, समाजसेवी एके श्रीवास्तव  रविंद्र नाथ चौबे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऋषि मिश्रा, जवाहरलाल सिंह, शंकर सिंह ,नरेश लाल, शेखर कुमार उर्फ पप्पू कुमार यश कुमार सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments