संवाददाता, सरायकेला
जिला दण्डधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय में सप्ताहिक जनता दरबार आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं समाजिक समस्याओं की शिकायत मिले। उपायुक्त नें संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई करने का निर्देश दिए। कुछ समस्याओं का तत्काल ही समाधान किया गया। समाहरणालय में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है, जिसमें जिलेवासी उपायुक्त से मिलकर अपनी समस्याएं साझा कर सकते हैं। जनता दरबार में भूमि विवाद,आंगनवाडी सेविका चयन, राशन डीलर द्वारा खाद्य वितरण में अनियमितता बरतने, कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अग्रसरित किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविका चयन हेतु कार्य में तेजी लाने हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निदेश दिए।









