आदित्यपुर : आदित्यपुर के विभिन्न स्थान पर धूमधाम के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर इचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह ने दुर्गा पूजा मैदान में झंडोतोलन किया।

इसके अलावा जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन, आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश, आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह और आरआईटी के थाना प्रभारी ने अपने-अपने कार्यालय पर झंडातोलन किया।

इसके अलावा एशिया भवन में एशिया के अध्यक्ष इंद्र अग्रवाल और ऑटो क्लस्टर के अध्यक्ष एसएन ठाकुर ने ऑटो क्लस्टर प्रांगण में झंडातोलन किया। आदित्यपुर दो अस् अंबेडकर चौक पर समाजसेवी के पांडी मुखी ने झंडातोलन किया।
नरेंद्र मोदी फैंस क्लब के कैंप कार्यालय रोड न – 7, आदित्यपुर में आज 78 वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।कार्यक्रम में भाजपा के वरीय नेता शैलेंद्र सिंह ने झंडातोलन किया।

कार्यक्रम में क्लब के संरक्षक सतीश शर्मा, प्रभाकर शर्मा, जगदीश मंडल, चंद्रमा पांडे, डी एन शर्मा, अरविंद सिंह, लक्ष्मण राय, गणेश प्रजापति, अमित सिंह, अभिलाष मिश्रा, सत्यजीत साहू, दीपक महतो, अभिषेक भारद्वाज ( चिम्पू), हेमंत कुमार, शनि, शैलेश शर्मा, संजीव सिंह, ललन शुक्ला, जितेंद्र शुक्ला, बलवंत पांडे, आशुतोष सिंह, चंदन शर्मा, आशीष शुक्ला, धीरेंद्र ओझा, शांतुनु चक्रबोर्ती, सुनील तिवारी, रंधीर गुप्ता, उर्धव तंति, हरेंद्र, उत्तम, मिकु झा, गौरव,सहित पथ संख्या-7 के प्राथमिक विद्यालय के विधार्थी उपस्थित थे।
























