गम्हरिया : झारखंड आंदोलनकारी आजसू जिला उपाध्यक्ष सह श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी छोटा गम्हरिया के उपाध्यक्ष बादल महतो के हृदय गति रुकने ( हार्ट अटैक) से शुक्रवार को मौत हो गई। वे 56 वर्ष के थे। उनके दो पुत्री और एक पुत्र हैं। इसकी सूचना मिलते ही गम्हरिया और उनके पैतृक गांव सामारम में मातम पसर गया। अंतिम संस्कार सामारम गांव के पास खरकई नदी के तट पर विधि विधान के साथ किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे गम्हरिया स्थित आवास पर उनका तबीयत खराब हुआ। तबीयत खराब होने के फौरन उन्हें केएन सिंहा नर्सिंग होम गम्हरिया ले जाया गया। जहां के डॉक्टरों ने जांच करने के बाद टीएमएच रेफर कर दिया। टीएमएच के डॉक्टरों ने जांच करने के बाद हार्ट अटैक से मृत्यु होने की घोषित कर दी।
इसके बाद वहां से उनके पैतृक गांव सामारम पार्थिव शरीर को लाया गया। गांव से नदी घाट तक शव यात्रा निकाला गया। इसमें मुख्य रूप से आजसू केंद्रीय सचिव सत्यनारायण महतो और सुसेन महतो, कांग्रेस नेता डॉक्टर बेसरा, विनोद महतो, मकर चंद्र महतो, कार्तिक महतो,दुर्गा चरण महतो, राजेश महतो सहित काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।