गम्हरिया : गम्हरिया आजसू पार्टी कार्यालय में शनिवार को प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश महतो के नेतृत्व में झारखंड स्थापना दिवस सह धरती आबा वीर शहीद बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई । इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शहीद बिरसा मुंडा की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसमें मुख्य रूप से केंद्रीय सचिव सुसेन महतो, जिला कार्यकारी अध्यक्ष महेश्वर महतो, जिला उपाध्यक्ष दुर्गाचरण महतो, प्रखण्ड प्रभारी करुणा महतो, प्रखंड सदस्य जनमेजय महतो आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
Trending Now









