Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Homeखास खबरझामुमो के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए...

झामुमो के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए अपने निकट प्रतिद्वंदी भाजपा के उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन को 38,524 मतों के बड़े अंतर से किया पराजित

जमशेदपुर: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकट प्रतिद्वंदी भाजपा के प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को अंतिम राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद 38,524 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। सोमेश चंद्र सोरेन कुल 1,04,794 वोट प्राप्त किया, जबकि भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन को 66,270 वोट मिले। जबकि  जेएलकेएम के प्रत्याशी रामदास मुर्मू को कुल 11,542 वोट प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे।

विदित हो कि उपचुनाव झामुमो विधायक एवं मंत्री रामदास सोरेन के आकस्मिक निधन के बाद आयोजित किया गया था। विजेता उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन दिवंगत मंत्री के पुत्र हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र हैं।
इसी कारण इसे दो युवा नेता-पुत्रों के बीच सीधा मुकाबला भी माना गया।झामुमो ने इस जीत के साथ घाटशिला विधानसभा सीट पर अपनी परंपरागत बढ़त एक बार फिर कायम रखी है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments