जेएससीए चुनाव -अब क्रिकेट के चुनावी मैदान में जोड़-तोड़ का खेल शुरू
रांची : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) प्रबंधन समिति के चुनाव के लिए उद्योगपति सह समाजसेवी एसके बेहरा’ टीम ने मंगलवार को नामांकन कर दिया है। एसके बेहरा ने अध्यक्ष, एसबी सिंह ने सचिव, सौम्या सेन ने कोषाध्यक्ष, राजू शर्मा ने संयुक्त सचिव और उपाध्यक्ष के लिए नंदू पटेल ने नामांकन किया है। कार्यकारिणी सदस्य के लिए श्रवण जजोडिया, नवल किशोर उपाध्याय, गोपाल कृष्ण सहाय, गुरबारी हेंब्रम और मोहम्मद ओजैर ने पर्चा भरा है। जिला कमेटी के लिए प्रवीर कुमार सिंह, अरुण कुमार राय, दिनेश कुमार सिंह, आलोक राय और स्कूल एंड क्लब के लिए शुभम कुमार ने नामांकन किया। इस दौरान निरंजन शर्मा, अशोक जैन, कृष्णा सिंह, डॉ. सुमंत मिश्रा मौजूद थे। विदित हो कि अजयनाथ सहदेव की ‘द टीम’ सोमवार को नामांकन कर चुकी है। अब दोनों टीमों में सीधी टक्कर होगी। दोनों टीमों जीत के लिए रणनीति बना रहे हैं। जोड़-तोड़ शुरू हो गया है। 18 मई को चुनाव और मतगणना होगी।
देवाशीष चक्रवर्ती ने सचिव पद पर देवाशीष चक्रवर्ती ने किया नामांकन
पूर्व सचिव देवाशीष चक्रवतों ने भी निर्दलीय पर्चा भर दोनों टीमों का समीकरण बिगड़ दिया है। बेहरा टीम ने देवाशीष से कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने को कहा। वे बैठक से निकल गए। थोड़ी देर बाद सचिव पद के लिए पर्चा भरा।
नामांकन खत्म, आज दोपहर जारी होगी प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट
.सत्र 2025-28 के लिए चुनाव होना है। नामांकन भरने का काम सोमवार को खत्म हो गया।
प्रत्याशी बुधवार दोपहर एक बजे से तक नाम वापस ले सकेंगे। दोपहर दो बजे प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट जारी होगी।


