आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत एमटीसी बिल्डिंग के पीछे हुए बोतल बम हमले का आरोपी करण बेदिया उर्फ फंटूश (36) को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी पर आदित्यपुर थाना में विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज था. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि 9 अप्रैल 2024 की रात को करण बेदिया ने अजय प्रताप सिंह पर बोतल बम से जानलेवा हमला किया था. घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को बेलडीह बस्ती से गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है.
Trending Now









