गम्हरिया: करम अखाडा समिति छोटा गम्हरिया की ओर से दुर्गापूजा मैदान में अच्छी फसल, परिवार की समृद्धि और सुख-शांति के लिए श्रद्धा और उल्लास से करम उत्सव मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने अपने भाइयों की लंबी उम्र और सलामती के लिए उपवास रख करम (कर्म) वृक्ष की डालियों की पूजा अर्चना की।
आयोजक सबिता महतो ने बताया कि यह त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने का प्रतीक है।
मुख्य अतिथि शाहिद सांसद सुनील कुमार महतो की मां और पूर्व पंसस खांदो देवी, पद्मश्री छूटनी महतो व मुखिया निरोला सरदार ने कहा कि भाषा और संस्कृति ही समाज की पहचान है। इस दौरान महिलाओं ने करम नृत्य- संगीत प्रस्तुत कर समाज के हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इसे सफल बनाने में सबिता महतो, रानी महतो, ममता, केशोवती, सेफाली, ओंगोना, नमिता, अनिंदिता, सुचिता, लक्खीप्रिया, बिंदु आदि का योगदान रहा। इस अवसर पर मुख्य रूप से आजसू के केंद्रीय सचिव सुसेन महतो, ग्राम प्रधान सूरज महतो उर्फ लकड़ू महतो, समाजसेवी इंद्रजीत महतो, समाजसेवी अमूल्य महतो, मकर चंद महतो, श्याम महतो, अमित महतो, मुकेश सिंह, रवि कर्मकार लखविंदर प्रधान, सुभाष महतो, राजेश महतो दुर्गा महतो, मधु महतो सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।