Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Homeइवेंटखेरवाल सांवता जाहेरथान समिति, गम्हरिया के कालिकापुर टायो गेट के केन्द्रीय जाहेरथान...

खेरवाल सांवता जाहेरथान समिति, गम्हरिया के कालिकापुर टायो गेट के केन्द्रीय जाहेरथान में बाहा बोंगा पर्व का भव्य आयोजन, हजारों लोग शामिल

राज्य में 36000 शिक्षकों की होगी बहाली : रामदास सोरेन
गम्हरिया : खेरवाल सांवता जाहेरथान समिति के तत्वावधान में गम्हरिया के कालिकापुर टायो गेट स्थित केन्द्रीय जाहेरथान में बाहा बोंगा पर्व का भव्य आयोजन किया गया। आदिवासी समुदाय की आस्था से जुड़े तीन दिवसीय इस महापर्व के दूसरे दिन नायके बाबा प्रवीण सोरेन को सामाजिक रीति रिवाज से स्वागत कर उसे पूजन स्थल तक लाया गया। तत्पश्चात उन्होंने जाहेरथान में साल वृक्ष के नीचे पारंपरिक रीति रिवाज से प्रकृति की पूजा अर्चना कर सुख, शांति व खुशहाली की कामना की। इस पूजनोत्सव में आसपास के करीब 150 गांवों के हजारों ग्रामीणों समेत दर्जनों गांवों के मांझी बाबा ने शिरकत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के अलावा पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली, झामुमो केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, जिला संयोजक डॉ शुभेन्दू महतो, कृष्णा बेसरा, अमृत महतो, डॉ राजू सोरेन आदि ने भी  नायके बाबा द्वारा वितरित साल वृक्ष के फूलों को अपने कान पर लगाकर पूजा अर्चना किया।
इस मौके पर शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि अपनी संस्कृति एवं परंपरा को आगे बढ़ाना समाज का दायित्व है। बाहा पर्व आस्था का प्रतीक है जो समाज को एक सूत्र में बांधकर संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम करती है। सोरेन ने लोगों को इस महापर्व की शुभकामना दी।
मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि पूर्व की सरकार द्वारा शिक्षा विभाग में जंग लगा दिया गया था। उस जंग को हटाकर विभाग को अत्याधुनिक किया जा रहा है। आगामी पांच वर्षों में इसका परिणाम राज्य की जनता को देखने को मिलेगा।  उन्होंने कहा कि इसके तहत राज्य में 26 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है जिसकी प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो गई है। इसके अलावा क्षेत्रीय भाषाओं की पढ़ाई के लिए भी 10 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व की भाजपा सरकार ने करीब 7 हजार स्कूलों को बंद कराने का काम किया ताकि यहां के बच्चे शिक्षा ग्रहण नही कर पाए। लेकिन वर्तमान हेमन्त सोरेन की सरकार ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की। करीब 8 हजार से अधिक स्कूलों को टैब प्रदान किया गया है ताकि बच्चों को आधुनिक तरीके से बेहतर शिक्षा प्रदान किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में आने वाले दिनों में परिवर्तन नजर आएगा। उन्होंने कहा यहां के बच्चे को बेहतर उच्च  शिक्षा के लिए गुरुजी क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 15 लाख का ऋण उपलब्ध कराया गया है। विदेश में पढ़ाई करने के लिए 25 लाख तक का आर्थिक सहयोग छात्रों को मिल रहा है। करीब 28000 स्कूलों को अपग्रेड करने की प्रक्रिया जारी है। पूरे राज्य में शिक्षा का अलख जगाने के लिए सरकार कटिबंध है।
 मौके पर जाहेरगाड़ समिति के भोमरा बेसरा ने बताया कि इस महापर्व में प्रकृति की पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना करते हैं। उन्होंने बताया कि जाहेरथान में पूजा अर्चना करनेवालों में कोई भेदभाव नहीं होता है। इस मौके पर समिति के सोखेन हेंब्रम, उदय मार्डी, मांझी बाबा मंगल सिंह टुडू, रामदास टुडू, कोंदा बेसरा, हेमन्त मार्डी, प्यारेलाल प्रधान, रामू मुर्मू, शंकर मुखी, बबलू प्रधान समेत काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments