Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Homeइवेंटकोल्हान मजदूर यूनियन का मिलन समारोह सह वनभोज 4 फरवरी को

कोल्हान मजदूर यूनियन का मिलन समारोह सह वनभोज 4 फरवरी को

 

संवाददाता आदित्यपुर

कोल्हान मजदूर यूनियन का मिलन समारोह सह वनभोज 4 फरवरी को जयप्रकाश उद्यान, आदित्यपुर में धूमधाम से आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर मजदूरों की समस्या पर चर्चा की जायेगी तथा समस्या के निदान कराने पर विचार मंथन भी होगा। उक्त जानकारी देते हुए यूनियन के संयोजक सह ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने बताया कि यूनियन के द्वारा फरवरी के अंत अथवा मार्च के प्रथम सप्ताह में सेमिनार भी आहूत किया जायेगा, जिसमे उप श्रमायुक्त भी उपस्थित रहेंगे। उसके बाद भी अगर मजदूरों की समस्या का निदान नहीं हुआ, तो उसके बाद मानव शृंखला बनाने का काम होगा।

अरविंद सिंह ने बताया कि मजदूरों के मिलन समारोह में उठे समस्याओं को कंपनी प्रबंधन के समक्ष रखा जाएगा। अरविंद सिंह ने बताया कि नीलांचल ,आधुनिक, कोहिनूर, अमलगम जैसी बड़ी कंपनियां दिन-रात प्रदूषण फैला कर क्षेत्र के लोगों को बीमार करने का काम कर रही है ,इस समस्या को भी मजदूर सम्मेलन में मजबूती से उठाया जाएगा। पूर्व विधायक ने मजदूरों के हितों को ध्यान में रखते हुए औद्योगिक क्षेत्र से पूरे कोल्हान को जोड़ने के उद्देश्य से सरकार द्वारा बस चलाने की भी मांग की गई है।मौके पर अजय शर्मा, जगदीश नारायण चौबे, बसंत प्रसाद, शंकर सिंह उपस्थित थे.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments