Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Homeखास खबरकुड़मी समाज ने अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग...

कुड़मी समाज ने अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर अनिश्चितकाल के लिए रेल लाइन किया जाम रेल आवागमन ठप

कोल्हान : कुड़मी समाज ने अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर शनिवार को अनिश्चितकालीन रेल लाइन जाम किया। इससे हावड़ा- मुंबई रेल लाइन पर रेल परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया है। आंदोलनकारी ने  झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत गालूडीह रेलवे स्टेशन , सरायकेला खरसावां जिले में सीनी स्टेशन के पास  रेलवे ट्रैक जाम कर प्रदर्शन किया। कुड़मी समुदाय की बड़ी संख्या सुबह से ही सीनी रेलवे स्टेशन के पास इकट्ठा हुई और रेल टेको आंदोलन शुरू कर दिया। इस आंदोलन के कारण कई ट्रेनें बाधित हुई और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

 स्पेशल फोर्स की तैनाती 

मौके पर हालात को नियंत्रित करने के लिए स्पेशल फोर्स की तैनाती की गई है।  प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी मांग पूरी तरह सामाजिक है और किसी भी प्रकार से राजनीति से प्रेरित नहीं है। कुड़मी समाज की प्रमुख मांग है कि उन्हें एसटी यानी अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया जाए। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन हालात पर नजर रखे हुए है

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि “हम लोग वर्षों से आदिवासी रहे है, सरकार को हमें एसटी में शामिल करना ही होगा। फिलहाल रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन हालात पर नजर रखे हुए है। वहीं, कुड़मी समाज ने मांग पूरा न होने तक अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया हैं।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments