आदित्यपुर : राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि अन्य खेलों की तरह शिक्षा विभाग से जोड़कर बॉक्सिंग को भी झारखंड में बढ़ावा दिया जाएगा । ताकि झारखंड के युवा भी बॉक्सिंग के क्षेत्र में पुरी दुनिया में झारखंड का परचम लहराए और झारखंड के नाम रोशन करें। वे रविवार को आदित्यपुर के एम टाइप मैदान में आयोजित तीन दिवसीय 18वीं राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस तरह का प्रतियोगिता का आयोजन होने से युवाओं को अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करने कामका मिलेगा, इसलिए इस प्रतियोगिता का आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाले ईचागढ़ के पूर्व विधायक बड़े भाई अरविंद सिंह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि की झारखंड में बंद पड़े स्कूलों में राज्य सरकार और टाटा स्टील के सहयोग से बॉक्सिंग सेंटर खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में बंद पड़े 7 हजार स्कूलों को खोलने का भी प्रयास किया जा रहा है। समारोह के दौरान शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने विजेताओं को पुरस्कार देकर उनकी मेहनत की सराहना की। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के महत्व को भी रेखांकित किया और आगे भी इस तरह के खेल आयोजनों के लिए समर्थन की बात कही। इस आयोजन ने न केवल बॉक्सिंग को बढ़ावा दिया, बल्कि राज्य में खेलों को लेकर एक सकारात्मक संदेश भी दिया।

वही आयोजन कमेटी के सचिव ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने मंत्री रामदास सोरेन को समापन समारोह में शामिल होकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए आभार प्रकट किया। साथ ही उन्होंने कहा कि मंत्री महोदय बॉक्सिंग सेंटर खोलने का जो घोषणा किए वह सकारात्मक एवं सराहनीय पहल इससे युवाओं को प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।
प्रतियोगिता में लगभग 200 खिलाड़ी हुए शामिल :

झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन और प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्थान के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न स्थानों से 200 से अधिक बॉक्सिंग खिलाड़ी और कोच ने भाग लिया. प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह और जोश का माहौल था। खेल के प्रति उनके समर्पण और मेहनत को देखते हुए, उपस्थित दर्शकों ने भी उनकी सराहना की.
आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान :

झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष आर के सिन्हा, पूर्व विधायक और आयोजन सचिव अरविंद कुमार सिंह उर्फ़ मलखान सिंह, कोषाध्यक्ष राजीव वर्मा उर्फ कुकू, उद्यमी मनोज कुमार, जगदीश नारायण चौबे,डॉ. मृत्युंजय सिंह, भाजपा नेता देवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार, चंदन सिंह, रमन सिंह समेत कई गणमान्य लोगों का सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।









