आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में भव्य मागे मिलन समारोह का आयोजन
आदित्यपुर: आदिवासी अधिकार एकता मंच की ओर से रविवार को आदित्यपुर स्थित फुटबॉल मैदान में मागे मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र बबलू सोरेन शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता के साथ शिक्षा पर जोर देना चाहिए। जिस समाज में शिक्षा का बढ़ावा मिल रहा है वही समाज आगे है। उन्होंने कहा की मांगे पर्व झारखंड की पहचान है इसलिए इसे बचाए रखना सबकी जिम्मेवारी हैं। उन्होंने कहा कि भाषा, कला संस्कृति, सभ्यता और प्राकृतिक संपदा से झारखंड संपन्न राज्य है लेकिन आज भी यहां के लोगों में शिक्षा की कमी है इसलिए यहां के लोग पिछड़े हुए हैं, जिस दिन यहां के लोग शिक्षित हो जाएंगे इसी दिन से झारखंड राज्य सबसे समृद्ध और नंबर वन राज्य बन जाएगा।

वही आयोजन कमेटी ने बताया कि समारोह का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य शहर में रहने वाले आदिवासी हो समाज के लोगों को एकजुट करते हुए अपने परम्पराओं, संस्कृतियों को बचायें रखने, आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक रूप से समाज को मजबूत व एकजुट होकर रहने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर कमेटी के द्वारा मुख्य अतिथि बाबूलाल सोरेन, विशिष्ट अतिथि परमेश्वर प्रधान, राजेश गोप और अन्य अतिथियों को फूल माला पहनकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आदिवासी अधिकार एकता मंच के अध्यक्ष सिंगराय ऊगुरसांडी, उपाध्यक्ष मधु बिरुली, सचिव मुकेश हेम्ब्रोम, सह सचिव रामबाबू मुंदुईया, कोषाध्यक्ष रामेश्वर सुरेन, सक्रिय सदस्यों में रमथ हेम्ब्रोम, प्रेम मुंडा, लक्ष्मण बारदा, रवि मेलगांडी, टुकलु लेयांगी, दामु चाकी, रवि पाडेया, बाबू बोयपाई, अयराम हेम्ब्रोम, सुनील हेम्ब्रोम, अनार होनहागा, शम्भू दिग्गी, जानुमसिंह सुरेन, बाबूलाल कारीवा एवं समस्त आदिवासी हो समाज और स्थानीय समितियों आदिवासी हो समाज मीरुडीह, सरना अखड़ा सालडीह ,भटठा बस्ती, आदिवासी सेवा सरना समिति सालडीह बस्ती, हो सैया मार्शल क्लब बेल्डीह वस्ती, मागे पूजा समिति कुलुपटांगा, आदिवासी कल्याण समिति आदित्यपुर, मागे पूजा समिति बन्तानगर एवं मागे पूजा समिति रायडीह बस्ती का अहम योगदान रहा।









