Monday, April 13, 2026
No menu items!
Homeइवेंटश्री ब्रह्मर्षि विकास मंच का महारक्तदान शिविर 16 फरवरी को

श्री ब्रह्मर्षि विकास मंच का महारक्तदान शिविर 16 फरवरी को

आदित्यपुर : रविवार को रोड न.- 8 मैदान, आदित्यपुर – 2 में श्री ब्रह्मर्षि विकास मंच की बैठक अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से 16 फरवरी को वार्ड 18 स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान के सामुदायिक भवन में होना निश्चित हुआ। बैठक में रक्तदान शिविर को सफल बनाने हेतु एक संचालन समिति की घोषणा की गई। जिसमें सर्वसम्मति से रक्तदान शिविर कार्यक्रम का संयोजक सतीश शर्मा को बनाया गया। बैठक में 501 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया। संयोजक सतीश शर्मा ने कहा कि रक्तदान शिविर में सभी वर्गों का सहयोग से सफल किया जाएगा और जरूरत मंद सभी वर्गों को रक्त के माध्यम से सहयोग किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से श्री राम ठाकुर, अजय कुमार सिंह, चंद्रमा पांडे, गणेश प्रसाद सिंह, अवधेश्वर ठाकुर, शैलेश शर्मा, आकाश ठाकुर कृष्ण गोपाल पिंटू, आनंद ठाकुर, मनोज चौधरी, , रोहित कुमार राय, संजय मिश्रा, सुशील मिश्रा, हरेंद्र तिवारी, सरोज कुमार, सुनील तिवारी, राम नारायण राय, प्रमोद सिंह, श्याम ज्ञानी शाही, तरुण कुमार सिंह, कृष्णा कुमार, लाल बाबू पांडे, निरंजन सिंह शामिल थे।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments