Monday, April 13, 2026
No menu items!
Homeखास खबरमंत्री चंपई सोरेन ने बीच सड़क पर बैठकर जन समस्या की सुनवाई...

मंत्री चंपई सोरेन ने बीच सड़क पर बैठकर जन समस्या की सुनवाई की

गम्हरिया : जिले में सरकार की आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम आयोजित कर जनसुनवाई एवं उसका समाधान हो रहा है तो दूसरी ओर झारखंड टाइगर झारखंड सरकार के परिवहन एवं कल्याण मंत्री चंपई सोरेन ने रांची से आने के दौरान टाटा कंदरा मुख्य सड़क के किनारे गम्हरिया प्रखंड के पिंडरा बेरा गांव की सड़क के बीच में बैठकर जन समस्या की सुनवाई की। इस मौके पर गांव के बुजुर्ग महिला पुरुष एवं बच्चों से बातचीत की और उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। मौके पर मंत्री चंपई सोरेन ने कहा यह मेरा विधानसभा का क्षेत्र है , जब भी मौका मिलता है, अपने जनता के बीच जाता हूं और उनकी समस्या का समाधान करने का भर्षक कोशिश करता हूं इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ता के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments