Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Homeखास खबरचौथी बार संसद रत्न के लिए चयनित सांसद विद्युत वरण महतो को...

चौथी बार संसद रत्न के लिए चयनित सांसद विद्युत वरण महतो को भाजपा जमशेदपुर महानगर कार्यालय में  स्वागत

सांसद विद्युत महतो ने जमशेदपुर की जनता को समर्पित किया सम्मान।

जमशेदपुर :  जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो को एक बार फिर प्रतिष्ठित संसद रत्न पुरस्कार 2025 के लिए चयनित किया गया है। यह चौथा अवसर है जब उन्हें यह सम्मान प्राप्त हो रहा है। उनके चयन की घोषणा के बाद जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह व्याप्त है। इस उपलब्धि पर सोमवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सांसद विद्युत वरण महतो का महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष, जिला पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों व अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान लौहनगरी की जनता के समर्थन, आशीर्वाद और भाजपा कार्यकर्ताओं की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने यह पुरस्कार जमशेदपुरवासियों को समर्पित किया और आश्वस्त किया कि वे आगे भी जनहित के कार्यों में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ लगे रहेंगे।

महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि सांसद विद्युत महतो को संसद रत्न पुरस्कार के लिए चुना जाना जमशेदपुर के लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि सांसद विद्युत महतो ने बीते 11 वर्षों में क्षेत्र की समस्याओं का ठोस समाधान करते हुए विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। उनकी सक्रिय भागीदारी, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और दूरदर्शी दृष्टिकोण के कारण ही उन्हें लगातार यह सम्मान प्राप्त हो रहा है। यह हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।गौरतलब है कि संसद रत्न पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 2010 में प्राइम पॉइंट फाउंडेशन और ई-मैगजीन ‘प्रिंसेस’ द्वारा भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम के सुझाव पर की गई थी। इस पुरस्कार का उद्देश्य संसद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सांसदों को प्रोत्साहित करना और उन्हें सार्वजनिक रूप से सम्मानित करना है। तब से अब तक यह पुरस्कार देश के सर्वश्रेष्ठ सांसदों को उनकी कार्यक्षमता, संसदीय भागीदारी और जनहित कार्यों के लिए प्रदान किया जाता रहा है। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी संजीव सिन्हा, अनिल मोदी, संजीव सिंह, विजय तिवारी, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, मिली दास, नीतीश कुशवाहा, सागर राय, रमेश बास्के, पोरेश मुखी, ज्ञान प्रकाश, कौस्तव राय, अमित सिंह, किशोर ओझा, संजीत चौरसिया, रविन्द्र सिसोदिया, वासुदेव मंडल, चिंटू सिंह, आलोक बाजपेयी व अन्य मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments