आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय परिसर में शुक्रवार को 79 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर नगर आयुक्त रवि प्रकाश ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद गूंजते राष्ट्रगान और देशभक्ति गीतों से नगर निगम परिसर देशप्रेम के रंग में रंग गया।उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दीं तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन करने संकल्प लिया।

नगर आयुक्त रवि प्रकाश ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस सिर्फ एक पर्व नहीं बल्कि उन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने का दिन है, जिनकी कुर्बानियों के कारण हमें आजादी मिली। हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए और देश के विकास में भागीदार बनना चाहिए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उप नगर आयुक्त पारुल सिंह, अभियंता पंकज कुमार, अकाउंट्स ऑफिसर अमित कुमार चौरसिया, सिटी मैनेजर देवाशीष प्रधान ,सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक सरयू पासवान एवं नगर निगम के अन्य अधिकारी-कर्मचारी के अलावा जनप्रतिनिधियों, सम्मानित नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।









