क्रिसमस डे के अवसर पर ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने आदित्यपुर स्थित एम टाइप के सामने दुर्गा पूजा मैदान परिसर में कंबल वितरण किया। इस दौरान राममडैया बस्ती, शर्मा बस्ती सहित आसपास के बस्तियों से उपस्थित सैकड़ो महिलाओं के बीच में कंबल वितरण किया गया।

इस मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस नेता जगदीश नारायण चौबे, रानी कुमारी, नंदिनी शर्मा, विनीता शर्मा, ललिता देवी, जय रानी देवी, मंजू देवी सहित कई महिला उपस्थित थी।









