Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
HomeBlogश्रमिक दिवस के अवसर पर संभव संस्था ने श्रमिक महिलाओं के बीच...

श्रमिक दिवस के अवसर पर संभव संस्था ने श्रमिक महिलाओं के बीच बांटा टिफिन, गमछा और फल

जमशेदपुर ।

श्रमिक दिवस के अवसर पर संभव संस्था के द्वारा जुगसलाई स्थित बलदेव बस्ती में श्रमिक महिलाओं के बीच टिफिन, गमछा, केला और इस भीषण गर्मी को देखते हुए ओ.आर.एस. का वितरण किया गया। साथ ही संभव संस्था के लोगों ने महिला श्रमिकों को इस भीषण गर्मी से बचने के उपायों को भी बताया ताकि वे सभी स्वयं को और अपने परिवार के सदस्यों को भीषण गर्मी से बचा सके। संभव संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह जी ने बताया कि श्रमिकों को सम्मान देने और उनके अधिकारों के लिए पूरे विश्व में एक मई के दिन विश्व श्रमिक दिवस मनाया जाता है। ताकि मजदूरों की स्थिति देश दुनिया में मजबूत हो सके। मजदूर किसी भी राज्य और देश के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। लगभग हर काम मजदूरों के श्रम पर निर्भर करता है। जब हम मजदूरों के सम्मान और उनके अधिकारों के लिए खड़े होते हैं तो हम न केवल अपने देश बल्कि पूरे विश्व को लाभांवित करते हैं। इसलिए आज हम लोगों ने महिला श्रमिकों को टिफिन गमछा और केला देखकर सम्मानित किया है। इस दौरान संस्था की अध्यक्ष सारिका सिंह, सचिव सुचित्रा रुंगटा, कोषाध्यक्ष पी.पुष्पलता, राजेश कुमार, कमल राव, ज्योति समांता और सुप्रिया सिंह उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments