Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Homeइवेंटसरायकेला-खरसावां केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू चौधरी और महासचिव मनोज...

सरायकेला-खरसावां केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू चौधरी और महासचिव मनोज बने

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की 2022-2025 की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन किया गया। इस बैठक के दौरान 2025-2027 कार्यकाल के लिए नए पदाधिकारियों का चुनाव भी संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए आब्जर्वर आशीष चटर्जी सहित तीन सदस्यीय टीम मौजूद रही। ऑब्जर्वर आशीष चटर्जी ने बताया कि चुनाव से पहले सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई जो सही पाए गए। इसके बाद नियमानुसार चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें सभी पदों के लिए मतदान हुआ। इस चुनाव में राजू चौधरी को जिला अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया जबकि मनोज को महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। अन्य पदों के लिए भी चुनाव सफलतापूर्वक पूरा हुआ। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष राजू चौधरी ने एजीएम में 2022-2025 कार्यकाल की गतिविधियों और उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। इसके बाद अगले तीन वर्षों के लिए प्रदेश स्तर से आए आब्जर्वरों की निगरानी में चुनाव प्रक्रिया को पूरा किया गया। नए नेतृत्व के साथ सरायकेला-खरसावां केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन फार्मासिस्टों और दवा व्यापार से जुड़े लोगों के हितों को सुरक्षित रखने एवं स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments