संवाददाता आदित्यपुर।
आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय में कार्यरत सफाई कर्मियों ने पीईएफ, ईएसआई और न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर शुक्रवार को आदित्यपुर स्थित नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसमें कामगार कर्मचारी यूनियन आदित्यपुर नगर निगम के अध्यक्ष प्रीतम मुखी, संतोष मुखी, देवेन मुखी, सरिता देवी, लोबो मुखी सहित काफी संख्या में सफाई कर्मी शामिल थे।









